महिला प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद

महिला प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद

– मनिहारी थाना के कुमारीपुर का मामला – बरारी सूरजापुर का युवक मिथिलेश पंडित का था प्रेम प्रसंग मनिहारी मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर स्थित एक घर में एक युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ. मृतक विनायक पंडित ( 25) पिता मिथिलेश पंडित, सूरजापुर बरारी का निवासी था. मनिहारी के कुमारीपुर में एक महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. वह शुक्रवार को बरारी से देर शाम कुमारीपुर आया था. महिला का पति घर पर नहीं था. महिला की गोतिनी दूसरे रूम में थी. महिला प्रेमिका के रूम में विनायक चला गया. कुछ देर में गोतिनी ने दरवाजा खुलवाया. दोनों अंदर एक साथ मिले. इसके बाद महिला प्रेमिका कमरे से बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर दिया. विनायक कमरे में अकेला था. शनिवार सुबह जब दरवाजा खुला तो विनायक का शव फंदे से लटका हुआ मिला. घटना की सूचना पर मृतक के माता व पिता व अन्य परिजन पहुंचे. उन्होंने साजिश के तहत बेटे की हत्या का आरोप महिला प्रेमिका पर लगाया. एसडीपीओ विनोद कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद पहुंचे. मामले में दोनों महिलाओं से पूछताछ की. फोरेंसिक टीम को बुलाया गया. जांच की गयी. मनिहारी पुलिस दोनों महिला से पूछताछ कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. कहते है एसडीपीओ मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है. प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की बात सामने आ रही है. पुलिस जांच कर रही है. फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है. घर में दो महिला ही थी. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >