शाम में घर से निकले अधेड़ का सुबह में मिला शव

शाम में घर से निकले अधेड़ का सुबह में मिला शव

– परिजनों में कोहराम, आत्महत्या या हत्या जांच में जुटी पुलिस कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के बिनोदपुर पंचायत की शेखटोला गांव निवासी जावेद 45 वर्ष शुक्रवार रात घर से निकलने के बाद गायब हो गये. वहीं शनिवार की सुबह नहर से शव बरामद किया गया. सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी. मृक जावेद पेशे से ट्रैक्टर चालक था. परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. हालांकि पुलिस हत्या या आत्महत्या को लेकर जांच शुरू कर दी है. परिजनों के अनुसार शुक्रवार की शाम मुसहरी इलाके में मक्का कटवाने के लिए मजदूरों की तलाश में घर से निकला था. देर रात तक घर नहीं लौटने पर प खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चला. शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने मुसहरी टोला स्थित एक छोटी नहर के पास उसका शव देखा तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही रौतारा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी. जावेद की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है. वह अपने पीछे पत्नी रौशन आरा, पांच संतानों को छोड़ गये. जिनमें एक बेटा अभी अविवाहित हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों का कहना है कि जावेद एक शांत स्वभाव का मेहनतकश व्यक्ति था. किसी से उनका कोई विवाद नहीं था. हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि यह महज दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है. कुछ स्थानीय सूत्रों ने दावा किया है कि जावेद की हत्या कर उनके शव को नहर में फेंका गया है. हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >