एएनएम ने सुरक्षित मातृत्व को लेकर गर्भवती महिलाओं को दी कई जानकारियां

एएनएम ने सुरक्षित मातृत्व को लेकर गर्भवती महिलाओं को दी कई जानकारियां

कोढ़ा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 80 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया ���या. इस दौरान एएनएम अमृता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सुविधा कुमारी ने महिलाओं की विस्तृत जांच की गयी. शिविर में गर्भवती महिलाओं का वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांच की गयी. गर्भ में पल रहे शिशु की स्थिति को लेकर भी आवश्यक परामर्श दिया. स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को नियमित रूप से जांच कराने, आयरन एवं कैल्शियम की दवा समय पर लेने तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी. एएनएम कर्मियों ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच अत्यंत जरूरी है. किसी भी प्रकार की जटिलता को समय रहते पहचाना जा सकता है. उचित इलाज संभव हो पाता है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाता है. शिविर में आई महिलाओं को प्रसव पूर्व एवं प्रसव के बाद की देखभाल, साफ-सफाई, टीकाकरण तथा नवजात शिशु के पोषण संबंधी जानकारी दी गयी. साथ ही उन्हें संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया. मां और बच्चे दोनों सुरक्षित रह सकें. स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद अन्य कर्मियों ने भी सहयोग किया. महिलाओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर से उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >