प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के उतरी लालगंज पंचायत लाभा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण में श्रीश्री 108 राधा-कृष्ण चरक पूजा व चौबीस घंटा अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का 13वां अधिवेशन का समापन शनिवार को भक्ति भाव के साथ किया जायेगा. इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण भी किया जायेगा. महाप्रसाद प्राणपुर समाजसेवी सह दर्शन पब्लिक स्कूल केहुनियां के डायरेक्टर चन्दन यादव, विनय कुमार मंडल, संतोष कुमार साह, प्रमोद कुमार पासवान ने किया. इस अखंड हरिनाम संकीर्तन लाभा के अध्यक्ष मनोज कुमार साह, सचिव जयप्रकाश मंडल, उपाध्यक्ष सीता राम साह, संघ के सहयोगी प्रयाग साह, शिव नारायण मंडल, सुमन कुमार, बद्री मंडल व देवन मंडल उपस्थित थे.
अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का आज होगा समापन
अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का आज होगा समापन
