पीड़ित दुकानदारों को मिले क्षति का मुआवजा, आशु

पीड़ित दुकानदारों को मिले क्षति का मुआवजा, आशु

कटिहार नगर थाना क्षेत्र के संग्राम चौक पर दुकान में लगी आग से आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गयी थी. आग लगने का मुख्य शॉट सर्किट बताया गया. इसमें विभग की भी लापरवाही दिखी. युवा राजद के बिहार प्रदेश महासचिव आशु पांडे घटना स्थल पर पहुंच दुकानदारों से मिले जले हुए दुकानों को देख कहा वार्ड नंबर 16 व 17 में जो भी ट्रांसफार्मर और बिजली की तार है. वह सभी बेहतर नहीं है. बिजली की तार डुप्लीकेट है. आए दिन इस तरह की शॉर्ट सर्किट यहां होती है. शॉर्ट सर्किट के कारण ही सभी दुकानें जल गयी. बिजली विभाग उदासीन बने हुए है. कई बार मवेशियों के ऊपर भी बिजली की तारे गिरी है. अबकी बार गरीब लोगों के लाखों के समान जो दुकानों में रखी थी. वह जल के राख हो गयी. कटिहार अंचल पदाधिकारी से मांग की इन दुकानदारों को जो भी मुआवजा हो वह जल्द दे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >