बरारी प्रखंड क्षेत्र में तमाम सड़कों में मकई सुखाने को लेकर राहगीरों से कई बार नोक झोंक मारपीट व दुघर्टनाएं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं. गंगा दार्जलिंग सड़क काढ़ागोला, शंकर बांध सड़क, बरारी सुजापुर रोड, काबर रोड सहित क्षेत्र की मुख्य व संपर्क सड़कों पर मकई को फेलाकर बोल्डर या मोटी लकड़ी आदि रखकर दुघर्टना को निमंत्रण दे रहा है. यदि तेज रफ्तार टोटो, ऑटो, बाइक या बड़ी वाहन से क्रांस करना हो और मकई के दाना पर बाइक का चक्का चढ़ा तो दुघर्टना होना तय है. बड़ी या छोटी गाड़ी पास करें और चक्का चढ़ जाये तो जिन्दगी समाप्त हो सकती है. पिछले दिनों सुनापुर पुलिया के पास बाइक ट्रैक्टर में घटी घटना में युवक की मौत हो गयी. उस जगह सड़क पर मकई का ढेर से यातायात काफी प्रभावित हो रहा है. राहगीर व वाहन चालक व स्थानीय ग्रामीण बताते है कि स्थानीय प्रशासन की चुप्पी से लोगों की की जान जोखिम में पड़ा है. क्या इस पर पहल होगी, क्या किसी की जान से खिलवाड़ करना नहीं थमेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
