प्रतिनिधि, बरारी ईद के त्योहार को लेकर ईदगाह में नमाज अदा करने एवं ईद मेला को लेकर डीएम व पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश में सीओ मनीष कुमार, बीपीआरओ माधवेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार मुख्यालय में तैनाती की गयी है. प्रशिक्षु बीडीओ देवाशीष मिश्रा व सेमापुर ओपी अध्यक्ष हरि प्रसाद को सेमामुर क्षेत्र सहित नौ स्थानों पर दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. चांद का हुआ दीदार ईद आज तैयारों पूरी प्रतिनिधि, फलका ईद की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. ईद की नमाज ईदगाहों, मस्जिदों में अदा की जायेगी. सालेहपुर नहरी मस्जिद के इमाम मौलाना शब्बीर अहमद कासमी ने बताया कि ईद सादगी से मनायें. ईद को लेकर ईदगाहों व मस्जिदों को विशेष तौर पर सजाया गया है. विदेशी शराब बेचने के आरोप में दो को भेजा जेल
प्रतिनिधि, कटिहार
मनसाही विदेशी शराब बेचने के आरोप में मनसाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार मुकेश यादव एवं सुबो यादव है. दोनों मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा गांव का निवासी है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
गोली मारकर हत्या का असफल प्रयास के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतिनिधि, कटिहार
मुफस्सिल थाना पुलिस ने गोली मारकर हत्या का असफल प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संदर्भ में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष शशिरंजन कुमार ने बताया कि मोनू कुमार उर्फ मनोहर पिता उपेंद्र सिंह उदामा रहिका निवासी कांड में प्राथमिकी अभियुक्त था. उक्त मामले में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है