एसिड पिलाने के आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा

एसिड पिलाने के आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा

अमदाबाद अमदाबाद थाना के प्राथमिकी अभियुक्त सुरेश सिंह को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि चौक चामा बांध खट्ठी निवासी सुरेश सिंह पर एक व्यक्ति को एसिड पीलाने के मामले में प्राथमिक की दर्ज है. उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, पीएसआई जैकी कुमार, चौकीदार मनोज कुमार के साथ छापेमारी कर उसके घर के समीप बांध से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >