अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से एक कोर्ट वारंटी व एक शराब मामले में प्राथमिकी अभियुक्त को अमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुअनि सुनील कुमार सिंह एवं पुअनि नंदू राम व पुलिस बल के साथ छापेमारी कर कोर्ट वारंटी कपिल यादव को उसके घर चौकचामा गांव से गिरफ्तार किया है. शराब मामले में अमदाबाद थाना के प्राथमिकी अभियुक्त गोलाघाट गांव निवासी कैलाश सिंह को अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, पुअनि इन्द्र मणि महतो, एएसआई अमित कुमार कश्यप व पुलिस बल ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मेघुटोला गांव की ओर जाने वाली कच्ची सड़क से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
