हनुमान मंदिर में 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन

हनुमान मंदिर में 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन

कोढ़ा प्रखंड के विनोदपुर पंचायत के विनोदपुर चौक स्थित हनुमान मंदिर में रामनवमी पूजा के पावन अवसर पर आयोजित 48 घंटे अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भाव से संपन्न हुआ. इस दौरान पूरे 48 घंटे तक हवन की व्यवस्था की गई थी. जो निरंतर प्रज्ज्वलित रही और विधिवत आहुति दी जाती रही. मंदिर परिसर में हरे राम, हरे कृष्णा की मधुर ध्वनि से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. जिससे आसपास का क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया. समापन के उपरांत विसर्जन के अवसर पर महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया. यह संपूर्ण कार्यक्रम रौतारा प्रशासन की निगरानी में किया गया. धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में उमाशंकर साह, सिकंदर यादव, अनिल दास, अखिलेश महालदार, विनोद महालदार, रतन यादव, नितेश यादव, रविंद्र पासवान सहित समस्त ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >