12 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उदघाटन

12 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उदघाटन

बरारी युवा क्रिकेट क्लब बरारी के तत्वावधान में आयोजित जागेश्वर उवि गुरुबाजार के मैदान में रविवार को 12 दिवसीय 14 ओवर का नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम व नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कश्यप उर्फ हिटलर यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन मैच कोलाशी टीम व गोड़ाबाड़ी के बीच रोमांचक मुकाबला में गेड़ाबाड़ी टीम ने 14- 14 ओवर में 162 रन बंटोरा. जबकि कोलाशी टीम ने 14 ओवर में 163 रन बनाकर विजेता हुई. आयोजन समिति के साजन कुमार व मनीष मिश्रा ने बताया कि 12 दिवसीय खेल का आयोजन में विजेता टीम को 35 हजार एवं उपविजेता टीम को 21 हजार की नगद के साथ ट्रॉफी दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >