राज मिस्त्री का दस दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

राज मिस्त्री का दस दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

कटिहार जिले के मनसाही प्रखंड मुख्यालय अवस्थित आरसेटी भवन में 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण राजमिस्त्रियों के लिए प्रारंभ हुआ. आरसेटी के निदेशक प्रणय चन्द्र चौधरी के नेतृत्व में आरंभ हुआ. निदेशक व सीओ ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण आरंभ किया. प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से 30 राजमिस्त्रियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया. प्रशिक्षण में भूकंप से बचाव मकान निर्माण किस प्रकार बनाना चाहिए. विभिन्न तरह के जानकारी मिस्रियों को दिया जा रहा है. प्रशिक्षण समापन के बाद प्रत्येक प्रशिक्षण मिस्तित्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा. साथ ही उनके खाते में 7000 हजार प्रोत्साहन राशि भी सरकार के माध्यम से भेजी जायेगी. आरसेटी के निर्देश प्रणय चंद्र चौधरी, अंचल पदाधिकारी इस्माइल, विजय कुमार, कार्यपालक सहायक प्रिंस कुमार, नवीन कुमार, सूरज कुमार आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >