झूला झुलने में किशोर के गले में साड़ी का फंदा लगने से गंभीर

सागरथ पंचायत के वार्ड संख्या 7 के उफरैल गांव स्थित अपने घर में झूला झूलने के दौरान गले मे फंदा लगने के कारण एक बच्चे की हालत गंभीर हो गयी

कदवा कदवा थाना क्षेत्र के सागरथ पंचायत के वार्ड संख्या 7 के उफरैल गांव स्थित अपने घर में झूला झूलने के दौरान गले मे फंदा लगने के कारण एक बच्चे की हालत गंभीर हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि सुभाष कुमार 12 वर्ष, पिता शेखर विश्वास अपने ही घर के बरामदे में ठाठ पर साड़ी का झूला बनाकर झूल रहा था. झूलने के दौरान साड़ी घूम घूम कर सुभाष के गले में फंस गया. तभी घर में कोई नहीं था. जैसे ही परिवार के लोग घर आए तो देखा की सुभाष के गले में फंदा लगा हुआ है. परिवार के लोगों ने धारदार हथियार से साड़ी को काटकर सुभाष को बाहर निकाला और आनन-फानन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदवा में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने सुभाष की गंभीर स्थिति को देखते हुए कटिहार रेफर कर दिया. फिलहाल सुभाष का इलाज मेडिकल कॉलेज कटिहार में चल रहा है. बच्चे को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. ग्रामीणों में दुख का माहौल व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >