जिला कराधान अधिवक्ता संघ ने मनाया 50वीं वर्षगांठ

जिला कराधान अधिवक्ता संघ ने मनाया 50वीं वर्षगांठ

– कटिहार के वरिष्ठ आयकर अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित कटिहार जिला कराधान अधिवक्ता संघ कटिहार के 50 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को संघ की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कटिहार नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज अध्यक्ष सह विधान पार्षद अशोक अग्रवाल उपस्थित रहे. जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भागलपुर के उप आयकर आयुक्त (आईआरएस) कुमारी सुनीता, राज्य कर संयुक्त आयुक्त मुनेश्वर प्रसाद उपस्थित रहे. मौके पर ऐसे वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता जिन्होंने अपने अनुभव से समाज में आयकर व वाणिज्यकर के क्षेत्र में 25 या उससे अधिक वर्ष का महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्हें सम्मानित किया गया. अतिथियों ने कहा की संघ द्वारा आम नागरिक और व्यवसाय वर्ग को काफ़ी मदद मिली है. जो वित्तीय अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका रखता है. सम्मानित सदस्य आयकर अधिवक्ता राज किशोर गुप्ता ने भी सभी अतिथि तथा जिला कराधान अधिवक्ता संघ सचिव इंद्रजीत सिन्हा को समारोह के भव्य आयोजन के लिए साधुवाद दिया. साथ ही कहा कि यह स्वर्णिम काल काफ़ी चुनौतीपूर्ण रहा और कर व्यवस्था में लगातार सुधार देखने को मिला. संघ आगे भी आने वाले युवा वर्ग को प्रेरित करेगी की वे नवाचार को अपनायें और न्याय, पारदर्शिता और सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करें. इस अवसर पर मुख्य रूप से सीजीएसटी रेंज कटिहाट के अरविंद कुमार, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विजय झा, सचिव आरपी जयसवाल, संघ उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल के साथ अधिवक्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >