सालमारी पावर ग्रिड से ती घंटे आपूर्ति रहेगी बंद

सालमारी पावर ग्रिड से ती घंटे आपूर्ति रहेगी बंद

बलिया बेलौन सालमारी पावर ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य होने के कारण शनिवार को रोटेशन पर सुबह सात बजे से दस बजे तक तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. उक्त जानकारी देते हुए ग्रीड के कनीय अभियंता राहुल कुमार ने बताया की सालमारी ग्रिड से सोनैली, बारसोई फीडर सुबह सात बजे से 8.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी. आजमनगर, सालमारी फीडर सुबह 8.30 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. मेंटेनेंस कार्य को लेकर सोनैली, आजमनगर, बारसोई, कमला बाड़ी पावर सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति रोटेशन में 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी. उपभोक्ताओं को आवश्यक कार्य समय पर पुरा करने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >