नवोदय प्रवेश परीक्षा में मिली सफलता

नवोदय प्रवेश परीक्षा में मिली सफलता

बलिया बेलौन कदवा प्रखंड अंतर्गत बीझारा पंचायत के कुरूम निवासी स्कूल कुमार राय की पुत्री अदिती राय ने नवोदय स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल हुई है. आदिती मध्य विद्यालय कुरूम की छात्रा है. इस सफलता पर उन्होंने क्षेत्र का मान बढाया है. दादा कामेश्वर राय ने कहा की वह पढ़ने में तेज थी, कडी मेहनत लगन से सफलता मिली है, मुखिया प्रतिनिधि इनायत राही, पाण्डव राय, भोला शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, संजय राय ने कहा की आज के दौर में प्रतियोगिता परीक्षा में स्पर्धा बढ़ गयी है. इस सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >