निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तीन स्थानों पर बनेगा पावर सब स्टेशन

निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तीन स्थानों पर बनेगा पावर सब स्टेशन

कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा, कटिहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तेजी से आबादी का विस्तार होने के कारण उपभोक्ताओं को निर्वाध विद्युत आपूर्ति के लिए अतिरिक्त पावर सब स्टेशन का निर्माण जरूरी है. यह निर्माण कार्य कटिहार के तीन स्थानों पर किया जाना है. दो स्थान क्रमशः कटिहार प्रखंड अंतर्गत सिरनिया मौजा के डहेरिया तथा हसनगंज प्रखंड के रामपुर मौजा के दलन में पावर सब स्टेशन के भवन निर्माण के लिए राजस्व विभाग ने जमीन उपलब्ध करा दी है. निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा. शेष एक स्थान कटिहार प्रखंड अंतर्गत बठैली मौजा के मनिया में भी पावर सब स्टेशन निर्माण के लिए जिला परिषद की जमीन स्थानांतरण प्रक्रियाधीन है. अगले माह यह प्रक्रिया पूर्ण होते ही वहां भी भवन निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जायेगा. उक्त तीनों पावर सब स्टेशनों से 18 नये फिडरों द्वारा विद्युत आपूर्ति की जायेगी. जिससे स्थाई तौर पर विशेष कर कटिहार नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधा समाप्त हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >