गेड़ाबाड़ी बाजार स्कूल में गंदगी व चोरी से पढ़ाई ठप, सड़क जाम

गेड़ाबाड़ी बाजार स्कूल में गंदगी व चोरी से पढ़ाई ठप, सड़क जाम

कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत स्थित गेड़ाबाड़ी बाजार राजकीय बुनियादी विद्यालय में असामाजिक तत्वों की लगातार हरकतों से शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है. विद्यालय परिसर में आए दिन आवारा और नशेड़ी युवकों द्वारा उत्पात मचाया जा रहा है. जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में भय का माहौल बना हुआ है. असामाजिक तत्व रात के समय स्कूल के कमरों में घुसकर गंदगी फैलाते हैं. कमरे बंद होने के बाद दरवाजों और तालों पर भी पैखाना पोत दिया जाता है. जिससे सुबह स्कूल खुलने पर स्थिति बेहद भयावह हो जाती है. इस कारण बच्चों को पढ़ाई करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं, विद्यालय में बच्चों के लिए लगाए गए सभी ट्यूबवेल भी नशेड़ी तत्वों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं. हाल ही में बाथरूम में लगाया गया पानी का मोटर भी चोरों ने उड़ा लिया. लगातार हो रही चोरी और गंदगी से विद्यालय की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है. बुधवार को करीब 700 छात्रों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. बच्चों का कहना था कि वे इस गंदगी और असुरक्षित माहौल में पढ़ाई नहीं करेंगे और बाहर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं. सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी तुरंत विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि कई कमरों में गंदगी फैली हुई थी. कोढ़ा थाना अध्यक्ष पंकज आनंद को सूचना दी गई. उनके निर्देश पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कुछ संदिग्ध आवारा युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने थाना प्रशासन से मांग की है कि स्कूल परिसर के आसपास से असामाजिक तत्वों को हटाया जाए और नियमित गश्ती की व्यवस्था की जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >