डंडखोरा डंडखोरा रेलवे स्टेशन रोड शिवमंदिर के समीप स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल की ओर से शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित की गयी. विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर मुखिया प्रतिनिधि राजेन सोरेन, शिक्षक सचिन कुमार सिंह, पंकज कुमार झा, घनश्याम यादव, मुन्ना यादव, दीपक गुप्ता, संतोष गुप्ता, मिट्ठू आलम ने संयुक्त रूप से किया. छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया. मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र आशीष कुमार यादव, छात्रा कुमारी अंशिका अंश, कुमार अमित कुमार, खुशी कुमारी, अनुष्का कुमारी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले अन्य बच्चों को भी पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन कुमार सिंह, घनश्याम यादव ने कहा कि यह संस्थान न केवल सांस्कृतिक गतिविधियों में, बल्कि पढ़ाई के क्षेत्र में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है. उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं हर वर्ष अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है.
वार्षिकोत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
वार्षिकोत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
