खेलकूद में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन

आदर्श मध्य विद्यालय बलिया बेलौन, संबद्ध आंगनवाड़ी केंद्रों के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बाल मेला व स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया

मवि बेलौन में बाल मेला का आयोजन बलिया बेलौन. आदर्श मध्य विद्यालय बलिया बेलौन, संबद्ध आंगनवाड़ी केंद्रों के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बाल मेला व स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक शाबान आजम ने किया. इसके बाद विद्यालय व आंगनवाड़ी के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया. इस अवसर पर बच्चों का उत्साह व अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली. बाल मेला के दौरान बच्चों के लिए खेल, मनोरंजन और ज्ञानवर्धक गतिविधियों की व्यवस्था की गयी थी, वहीं स्पोर्ट्स मीट में दौड़, खेल प्रतियोगिता और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया, इस अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय बलिया बेलौन के प्रधानाध्यापक शाबान आजम ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा की नींव मजबूत होने से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनता है, ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ अभिभावकों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक करते हैं, विद्यालय और आंगनवाड़ी का संयुक्त प्रयास बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, कार्यक्रम में शिक्षक शाबान आजम, मुजाहीद अंशारी, मजहर आलम, अब्दुल हन्नान, अनिता कुमारी, नजराना तबसुम, सेवी खातून, तहुरा खातून, कोरा फातमा सहित आंगनवाड़ी सेविका रुन्नी बेगम एवं सहायिका लीला देवी समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे,

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >