ड्रामा प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के महत्व को किया प्रदर्शित

ड्रामा प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के महत्व को किया प्रदर्शित

कटिहार गुरुवार को शहर के एमबीटीए इस्लामियां प्लस टू स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया. यह प्रतियोगिता बीआईटीएम कोलकाता के दिशा निर्देश पर प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है. साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर द बेनिफिट ऑफ मैनकाइंड विषय पर आधारित इस ड्रामा में पांच अलग-अलग उप विषय भी निर्धारित किये गये थे. ड्रामा प्रतियोगिता का उद्घाटन एमबीटीए इस्लामिया स्कूल के प्राचार्य डॉ नदीम अहमद खान, जिला समन्वयक डॉ अंतर्यामी कुमार अधिश्वर, संयुक्त समन्वयक डॉ सुरेश कुमार भारतीय व प्रदीप कुमार भगत, पंकज जायसवाल, राकेश रंजन, सैयद एजाज आलम सदस्य साइंस फॉर सोसाइटी कटिहार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. विज्ञान ड्रामा में जिले के विभिन्न विद्यालय से आये छात्र-छात्राओं ने नाटक से विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया. प्रथम पुरस्कार मध्य विद्यालय मिरचाईबाड़ी के नाट्य समूह को मिला. जिसके मार्गदर्शक शिक्षक प्रियंका कुमारी थी. इनका उप विषय विज्ञान में महिलाएं था. द्वितीय पुरस्कार प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय बस्तौल नाट्य समूह को मिला. शिक्षक सीमा मिश्रा थी. इनका उप विषय हरित प्रोद्योगिकी था. प्रदीप कुमार भगत ने मंच संचालन किया. प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय मिरचाइबाड़ी के प्रधानाध्यापक सुबोध प्रसाद, प्रियंका कुमारी, कुंदन कुमार, जाहिद परवेज, शाहनवाज अनवर सहित सभी मार्गदर्शक शिक्षक मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >