उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मरंगी अमन बना जिला टॉपर सूरज गुप्ता, कटिहार जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं के बीच सुबह से ही मैट्रिक परीक्षा परिणाम जानने को लेकर उत्सुकता रही. हालांकि दोपहर करीब 1.30 बजे परिणाम आने के बाद लोगों को थोड़ी संतुष्टि हुई. दरअसल मैट्रिक की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के महज 14 दिनों में परीक्षा परिणाम घोषित हो जायेगा. इसपर यकीन नहीं हो रहा था. लेकिन जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ. छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की बेचैनी बढ़ गयी. निर्धारित समय से पहले से ही छात्र-छात्राएं साइबर कैफे एवं अपने अपने स्मार्ट मोबाइल तथा कंप्यूटर के पास डटे रहे. परिणाम जानने की जिज्ञासा रही. सर्वर के धीमा रहने की वजह से कुछ छात्र-छात्राओं को परिणाम जानने में परेशानी का भी सामना करना पड़ा. हालांकि इस बार क परीक्षा परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का अधिक दबदबा रहा है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम के अनुसार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मरंगी मनसाही के छात्र अमन कुमार ने 500 के 479 अंक लाकर जिला टॉपर बना है. इसी तरह हाई स्कूल बी बलरामपुर के जहांवाज ने 500 में 476 अंक प्राप्त कर जिला में सेकेंड बीपीएसपी उच्च विद्यालय मनिहारी के छात्र कृष्ण कुमार ने 500 में 475 अंक प्राप्त जिला स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है. जिले में कुल कितने छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी तथा उसमें कितने छात्र छात्राओं ने उत्तीणता हासिल की है. इसको लेकर रविवार की देर शाम तक कोई आंकड़ा जिला शिक्षा कार्यालय को प्राप्त नहीं हो सका है. टॉप टेन में पिछड़ा शहरी क्षेत्र की छात्र-छात्राएं मैट्रिक परीक्षा का इस बार का परिणाम काफी चौंकाने वाला है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से रविवार को जारी परीक्षा परिणाम को देखने से पता चलता है कि शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है. समिति की ओर से जारी जिला टॉप 10 के लिस्ट को देखें तो इसमें कुल 28 छात्र-छात्राएं शामिल है. जिसमें मात्रा दो विद्यालय के दो छात्र-छात्राएं शहरी क्षेत्र के है. जबकि 26 छात्र-छात्राएं ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित विद्यालय से जुड़े हुए है. शहरी क्षेत्र के जिन दो छात्र-छात्राएं जिला टॉप टेन में जगह बना पाया है. उनमें राजकीय उच्च विद्यालय कटिहार के राजबीर कुमार एवं एमबीटीए इस्लामिया उच्च विद्यालय के शिखा कुमारी ने क्रमशः सातवां एवं नौवां स्थान पर हासिल किया है. शहरी क्षेत्र के अधिकांश राजकीय व राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं टॉप 10 में में जगह नहीं बना पाया. बुद्धिजीवियों में ऐसी चर्चा है कि तमाम तरह के संसाधन होने के बावजूद आखिर शहरी क्षेत्र के छात्र-छात्राएं जिला टॉप टेन में जगह क्यों नहीं बना पाया. जिला का टॉप टेंन अमन कुमार- राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मरांगी मनसाही- 479 जहांवाज- हाई स्कूल बी बलरामपुर कटिहार- 476 कृष्ण कुमार-बीपीएसपी हाई स्कूल मनिहारी- 475 महंत कुमार-आरएनडीबी हाई स्कूल सोनैली कदवा- 474 प्रियदर्शिनी सिंह-एसएन हाई स्कूल गुआगाछी मनिहारी- 473 प्रेम प्रीतम-उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कालसर हसनगंज- 473 माधव कुमार-उच्च विद्यालय फुलहारा गोरगामा मनसाही- 473 शांति शिवांगी- प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय फलका- 472 रवि कुमार-उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कालसर हसनगंज- 472 यशराज कुमार पोद्दार-आरके हाई स्कूल आजमनगर- 472 ह्रितिक कुमार-उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मकाईपुर कटिहार- 472 अनुराज मंडल-उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कालसर हसनगंज- 472 असमेरा प्रवीण-उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सिमरिया दक्षिण कटिहार- 471 जयंती कुमारी-उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खेरिया कोढ़ा- 471 रोशनी कुमारी-आरएनडीबी हाई स्कूल सोनैली-कदवा- 471 अमित कुमार-आनंदी यूएमएस कदवा कटिहार- 471 राजबीर कुमार-राजकीय उच्च विद्यालय कटिहार- 471 अमित रंजन-डीजी हाई स्कूल कृष्णानगर कटिहार- 471 सुहाना प्रवीण-उच्च विद्यालय फुलहारा गोरगामा मनसाही- 470 प्रीतम कुमार-उत्क्रामित माध्यमिक स्कूल हसनगंज रामपुर- 470 लवण्या सिंह-प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय कोढ़ा- 469 आशिक आलम-उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पश्चिमी बारीनगर बरारी 469 अंकित कुमार-उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बैदा कदवा- 469 रोज आलम-उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बारसोई घाट रघुनाथपुर बारसोई- 469 शिखा कुमारी-एमबीटीए इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय कटिहार- 468 विक्रम कुमार-उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पदमपुर कटिहार- 468 मुजस्सिम आलम-आदर्श यूएमएस कुरुम, कदवा- 468 प्रिंस कुमार-एपी हाई स्कूल अयोध्यागंज कटिहार- 468
मैट्रिक परीक्षा में इस साल ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों का रहा दबदबा
मैट्रिक परीक्षा में इस साल ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों का रहा दबदबा
