कोढ़ा
कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के आदिवासी टोला में स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है. लंबे समय से गांव में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की मांग की जा रही थी. मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया. स्ट्रीट लाइट जलते ही क्षेत्र की गलियों में चमक आ गई. आदिवासी टोला के लोगों ने बताया कि रात होते ही पूरा टोला अंधेरे में डूब जाता था. सड़क और गलियों में रोशनी नहीं होने से आवागमन में दिक्कत होती थी. महिलाएं और बच्चे शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकल पाते थे. स्ट्रीट लाइट लगने से अब रात के समय आवागमन में सुविधा होगी और अंधेरे की समस्या से राहत मिलेगी. स्ट्रीट लाइट शुभारंभ कार्यक्रम में वार्ड संख्या-8 के वार्ड पार्षद मोहम्मद मुजम्मिल अंसारी, वार्ड संख्या-7 के वार्ड पार्षद राजेश चौधरी सहित कई समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने इसे विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.कोढ़ा के आदिवासी टोला में जली स्ट्रीट लाइट, रोशनी से गदगद हुए ग्रामीण
कोढ़ा के आदिवासी टोला में जली स्ट्रीट लाइट, रोशनी से गदगद हुए ग्रामीण
