स्टोर ने मेडिकल को व कमर्शियल ने अकाउंट विभाग को हराया

स्टोर ने मेडिकल को व कमर्शियल ने अकाउंट विभाग को हराया

कटिहार रेलवे मैदान में आयोजित इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 डीआरएम कप का मैच स्टोर बनाम मेडिकल तथा कमर्शियल बनाम अकाउंट के बीच खेला गया. पहली पाली में मेडिकल और स्टोर के बीच टॉस हुआ.जिसमें मेडिकल ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया. निर्धारित डिश ओवर के खेल में बल्लेबाजी करने उतरी स्टोर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 217 रन की बेहतरीन पारी खेली. स्टोर विभाग की ओर से नीतीश कुमार ने सर्वाधिक 84 रन बनाया. दिए 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेडिकल की टीम 13 ओवर में 70 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई. स्टोर विभाग की ओर से सधी गेंदबाजी के कारण टीम ने 148 रन से मेडिकल की टीम को हरा दिया. नीतीश ने 4 विकेट चटकाए. मैन ऑफ द मैच स्टोर विभाग के नीतीश कुमार को दिया गया नीतीश व्यक्तिगत 84 रन और 4 विकेट लिया. जबकि दूसरा मुकाबला कमर्शियल बनाम अकाउंट के बीच खेला गया. जिसमें पहले टॉस जीत के कमर्शियल टीम ने फिल्डिंग करने का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करने उतरी अकाउंट की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 111 रन बनाकर 112 रन का लक्ष्य कमर्शियल के सामने रखा. जवाब में उतरी कमर्शियल की टीम ने मार्च 17 ओवर में अपने लक्ष्य को हासिल किया और मैच जीत लिया. दूसरे मैच का मैन ऑफ द मैच शंकर कुमार कमर्शियल के 30 रन एक विकेट को मिला. टूर्नामेंट में कॉमेंटेटर अमित सागर ने किया. मैच और टूर्नामेंट को देखने स्पोर्ट्स आफिसर पंकज पाल मैदान में मौजूद रहे. अम्पायर की भूमिका में शेखर गुप्ता, राजीव राय रहे. डीआरएससी कमिटी के सभी सदस्य राकेश रंजन, वेद, पीपू, विवेका, बुबली संजीव, पीनटू, सोनू, संतोष, सतीश, गौतम, विक्रम, अजीत आदि ने टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >