प्रभात इंम्पेक्ट :पारामेडिकल प्रशिक्षण केंद्र में साफ सफाई को ले सुगबुगाहट शुरू

प्रभात इंम्पेक्ट :पारामेडिकल प्रशिक्षण केंद्र में साफ सफाई को ले सुगबुगाहट शुरू

-लाइटिंग की व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर छात्राओं की ओर से की जा रही मांग -हल्की बारिश में सड़क पर जलजमाव से मुख्य सड़क पर आने में छात्राओं को होती है परेशानी कटिहार दैनिक प्रभात खबर अखबार में 19 मार्च को प्राचार्या को बदलने की मांग को लेकर जीएनएम की छात्राओं ने सीएस को घेरा नामक शीर्षक से प्रकाशित खबर का प्रभाव चार दिन बाद देखने को मिला. चार दिन बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से साफ सफाई को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है. इससे उक्त प्रशिक्षण केन्द्र में जीएनएम के लिए कोर्स करनेवाली छात्राओं के बीच खुशी है, हालांकि उक्त प्रकाशित खबर में कई अन्य समस्याओं को लेकर सीएस का घेराव किया गया था, जिसमें अब भी कई समस्या समाधान किया जाना शेष है. जिसमें मुख्य रूप से हॉस्टल में लाइटिंग की व्यवस्था से लेकर वर्गसंचालन नहीं होना समेत कई तरह की समस्या शामिल हैं. भेरिया रहिका अवस्थित पारा मेडिकल प्रशिक्षण केन्द्र में जीएनएम की कोर्स कर रही कई छात्राओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि इससे अलग भी कई तरह की समस्या आम है. मुख्य रूप से सड़क की समस्या है, कच्ची सड़क होने की वजह से हल्की बारिश होने के कारण सड़क कीचड़ से सन जाता है, इससे आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सदर अस्पताल में ड्यूटी लगाने के बाद उनलोगों को मुख्य सड़क पर आने में काफी परेशानी होती है. कच्ची सड़क होने की वजह से हल्की बारिश में जलजमाव कई दिनों तक रहता है. इतना ही नहीं हॉस्टल परिसर में अक्सर जलजमाव की समस्या से दोचार होना पड़ता है. साफ सफाई की सुगबुगाहट के बाद छात्राओं ने दैनिक प्रभात खबर में प्रमुखता से उनकी समस्याओं को प्रकाशित करने की सराहना की है. उनलोगों ने बताया कि प्रभात खबर की ओर से न केवल समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है बल्कि इसे प्रमुखता से अमल करने की माद्दा भी रखता है. इसके लिए प्रभात खबर की पहल की जितनी सराहना की जाये कम है. शेष बची समस्याओं पर स्वास्थ्य विभाग की कब तक ध्यानाकृष्ट हो पाता है यह भी देखनेवाली बात है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >