कोढ़ा प्रखंड के बासगाढ़ा पंचायत के विदेशी टोला में रात्रि रक्त संग्रह शिविर का आयोजन किया जा रहा है. 20 वर्ष तक की आयु के लोगों का रक्त नमूना लेकर जांच की जायेगी. रात्रि समय में रक्त संग्रह इसलिए किया जाता है क्योंकि फाइलेरिया के परजीवी इस समय अधिक सक्रिय रहते हैं. स्वास्थ्य कर्मियों की टीम घर-घर जाकर रक्त संग्रह करेगी. साथ ही लोगों को फाइलेरिया के लक्षण, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक भी किया जायेगा. मुखिया प्रीतम देवी कुशवाहा ने पंचायत के सभी निवासियों से अपील की है कि वे शिविर में भाग लें और फाइलेरिया की जांच कराकर अपने स्वास्थ्य की रक्षा करें. सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित आर्य ने बताया की यह शिविर फालेरिया रोगों की पहचान में लाभकारी होगा. प्रमाणित होने पर स्व उपचार कीट देकर पूर्ण इलाज सरकारी अस्पतालों में किया जायेगा. वीवीडीएस अमरनाथ सिंह ने कहा, रात्रि के समय में ही रक्त संग्रह जांच में ही फालेरिया रोगों की पहचान होती .है जिसे चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट प्रेषित कर रोगियों को पूर्ण मदद की जाती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
