जदयू जिला अध्यक्ष लगतार दूसरी बार निर्विरोध चुने गये सूरज प्रकाश राय

जदयू जिला अध्यक्ष लगतार दूसरी बार निर्विरोध चुने गये सूरज प्रकाश राय

कटिहार जदयू को एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व मिला है. प्रखंड अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार को शहर के अग्रसेन भवन में जदयू जिला अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ. इस चुनाव में सूरज प्रकाश राय को लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष चुना गया. सर्वसम्मति से हुए इस चयन को संगठन की एकजुटता व मजबूती का संकेत माना जा रहा है. जिला अध्यक्ष पद के लिए करीब एक दर्जन नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की थी. अंतिम समय में सभी दावेदारों ने संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए एकमत से सूरज प्रकाश राय के नाम पर सहमति जता दी. उन्हें निर्विरोध जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया गया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया. नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. सभी प्रखंडों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जायेगी. राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का अभियान चलाया जायेगा. कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान भी किया. चुनाव प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. वरिष्ठ नेताओं ने इसे संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय का परिचायक बताया. महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज ऋषि, नागरिक परिषद के महासचिव सुखदेव मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष शमीम इकबाल, संजीव श्रीवास्तव, निरंजन पोद्दार, शमी रहमानी, आशीष बलदानी, अभिषेक सिंह, सुनील सिंह, राजकुमार गुप्ता, सतीश ठाकुर, आनंदी मंडल, गुण सागर पासवान, राजीव पूर्वे, रेखा शाह, रमेश मंडल, दीपक कुमार, अखिलेश यादव, राजेंद्र सिंह, विजय कृष्ण सिंह, सुमति देवी, मंजय साह, बलराम पोद्दार, मुकेश उरांव, प्रीतम देवी, अजीत मंडल, आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >