बलरामपुर. बलरामपुर थाना क्षेत्र के लछौर गांव के निकट देसी बम धमाका मामले की जांच करने मंगलवार को एसपी वैभव शर्मा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने घटना स्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की. वहीं घायलों से मुलाकात कर विस्तार पूर्वक बम धमाके की जानकारी ली. एसपी के घटना स्थल पर पहुंचने पर लोगों की काफी भीड़ जुट गयी. जहां एसपी ने ग्रामीणों की बात को ध्यान पूर्वक सुना. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी घटना के संबंध में कटिहार एसपी को विस्तार से जानकारी दी. गहराई से इसकी जांच कर दोषी पर कड़ी करवाई का आग्रह किया. एसपी वैभव शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि अभी कुछ लोग घायल है. वह ठीक से नहीं बता पा रहे हैं कि घटना हुई तो घटना की शुरुआत कैसे हुई. विस्फोट हुआ तो कैसे हुआ. एक जख्मी है. जिनके चेहरे पर जख्म है. उनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही हैं. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. वह भी घटना स्थल का जांच कर साक्ष्य एकत्रित करेगी. पता करेंगे की किस तरह से विस्फोट की शुरुआत हुई. चूंकि घटना स्थल अंतर राज्य पश्चिम बंगाल बॉर्डर के निकट है. पुलिस सभी संभावनाओं की जांच कर रहे हैं कि किस तरह से यह विस्फोटक पदार्थ यहां आया और किसने इसे लाया. बाद में मौके पर फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की. इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार, बलरामपुर अपर थाना अध्यक्ष लालसर बिंद, तेलता थानाध्यक्ष सलाउद्दीन अंसारी, सिहांगांव पंचायत के मुखिया सुकुमार राय, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मिन्हाज आलम, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पंचानंद झा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
