एसपी ने प्राणपुर व रौशना थाना का किया निरीक्षण

एसपी ने प्राणपुर व रौशना थाना का किया निरीक्षण

प्राणपुर प्राणपुर व रोशना थाना का एसपी शिखर चौधरी ने औचक निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि प्राणपुर एवं रोशना थाना के ओडी पंजी, आगंतुक पंजी, थाना क्षेत्र का मेप सहित अपराधी पर नकेल कसने, शराब तस्करी पर रोक लगाने को लेकर कई दिशा निर्देश दिये गये है. सभी पुलिस पदाधिकारी को नियमित गश्ती करने तथा लंबित मामले को त्वरित निष्पादन करने के लिए सख्त निर्देश दिया गया. प्राणपुर प्रभारी थानाध्यक्ष बिट्टू कुमारी, रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक मोइद खान, अशोक कुमार दुबे, पुष्पेन्द्र कुमार, सूर्य नारायण मरांडी, गोपाल राम, अमरेश कुमार के साथ सभी पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >