पूर्णिया/कटिहार . कुरसेला पुलिस ने पूर्णिया जिला के टीकापट्टी थाना क्षेत्र से तीन युवकों को हिरासत में लिया है. तीनों युवकों से पूछताछ के आधार पर शनिवार को छापेमारी होती रही. चर्चा है कि सभी सॉल्वर गैंग के सदस्य हैं. हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है. जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह कुरसेला पुलिस टीकापट्टी थाना क्षेत्र के सपहा गांव पहुंची. गांव के सोनू कुमार व साहिल कुमार को हिरासत में लिया. इसके बाद दोनों की निशानदेही पर सपहा गांव से ही दोपहर में पुलिस ने एक बिहार पुलिस जवान के भाई मिथुन कुमार को भी हिरासत में लिया. तीनों को कुरसेला थाना लाया गया है. कटिहार एसपी परिचय कुमार भी कुरसेला थाना पहुंचे. हालांकि मीडियाकर्मियों को पुलिस ने औचक निरीक्षण की बात कही. सूत्रों की मानें तो मद्य निषेध व बिहार पुलिस की परीक्षा में सेटिंग को लेकर कार्रवाई की गयी है. हिरासत में लिये गये युवकों के पास से कुछ कागजात भी मिले हैं. हालांकि इस संबंध में पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं. ऐसी चर्चा है कि युवकों की निशानदेही पर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. रविवार को मामले का खुलासा होने की संभावना है.
टीकापट्टी से तीन युवक हिरासत में, हो रही है पूछताछ
एसपी परिचय कुमार शनिवार को कुरसेला थाना पहुंचे. चर्चा है कि कुरसेला पुलिस ने टीकापट्टी से तीन युवकों को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ हो रही है.

कुरसेला थाना पहुंचे एसपी| Prabhat Khabar Network