सीमा प्रहरी के साथ राष्ट्र की आत्मा, समर्पण के जीवंत प्रतीक हैं सैनिक : डीएम

पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व कार्यरत सैनिक परिवारों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में नवसृजित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन डीएम ने किया. अब चार जिले कटिहार, पूर्णिया, अररिया एवं किशनगंज के सैनिक परिवार को सुविधा होगी.

– चार जिले के लिए सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन

कटिहार से रिपोर्ट,

देश की सीमाओं पर अपने साहस, पराक्रम और त्याग का अमिट इतिहास लिखने वाले वीर सैनिकों के सम्मान और कल्याण की दिशा में कटिहार ने एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है. पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं कार्यरत सैनिक परिवारों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्थानीय सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में नवसृजित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने किया. अब चार जिले यथा कटिहार, पूर्णिया, अररिया एवं किशनगंज के सैनिक परिवार को अपना कार्यालय मिल गया. उदघाटन समारोह में बड़ी संख्या में चारो जिलों के पूर्व सैनिक, वीर नारी विधवाओं एवं उनके आश्रित उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल संजय कुमार, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने की. स्वागत् समारोह के दौरान जिलाधिकारी को मधुबनी पेंटिंग का चादर भेंट कर सम्मानित किया गया.

अब पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को भागलपुर जाने की आवश्यकता नहीं

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि सैनिक केवल सीमा के प्रहरी नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा, अनुशासन और समर्पण के जीवंत प्रतीक है. उन्होनें कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय उन वीर जवानों के सम्मान का प्रतीक है. जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र रक्षा को समर्पित किया और आज भी समाज के मार्गदर्शन के रूप में योगदान दे रहे है. उन्होनें बताया कि अब पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को पेंशन, दस्तावेज सत्यापन, कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, शिकायत निवारण एवं अन्य सेवाओं के लिए भागलपुर जाने की आवश्यकता नहीं होगी सभी आवश्यक सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी. जिससे समय, श्रम और धन की बचत होगी. इस कार्यालय से तकरीबन 15 हजार सैनिक परिवार लाभ प्राप्त कर सकते है.

सहायता व मार्गदर्शन का केंद्र होगा यह कार्यालय

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल संजय कुमार कहा कि मेरे लिए यह गर्व का पल है तथा यह कार्यालय पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन केंद्र के रूप में कार्य करेगा तथा उनके अधिकारों और सुविधाओं को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगें. कार्यक्रम की सफल संचालन में जिला प्रशासन कटिहार, 35 बिहार बटालियन एनसीसी एवं लोकल आर्मी युनिट का बहुत योगदान रहा है. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने इस पल को जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की. राष्ट्रभक्ति, सम्मान और सेवा की भावना से ओतप्रोत यह समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपनन हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >