जयंती पर शिद्दत से याद किये गये समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया

जयंती पर शिद्दत से याद किये गये समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया

कटिहार अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा जिला शाखा कटिहार की ओर से रविवार को महासभा के जिला शाखा अध्यक्ष अरबिंद पटेल की अध्यक्षता में समाजवादी नेता व चिंतक राम मनोहर लोहिया की 115 वीं जयंती का आयोजन किया. डॉ लोहिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित के उन्हें श्रद्धांजलि दी. अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश की वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिवेश में डॉ राममनोहर लोहिया के विचार प्रासंगिक व अनुकरणीय है. डॉ लोहिया भारतीय राजनीति में नयी दिशा देने वाले महान चिंतक के रूप में सदैव याद किये जायेंगे. डॉ लोहिया भारत के जन मानस में अमिट छाप है. वह आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक, नैतिक मूल्यों के अनुकरणीय व्यक्तित्व है. डॉ लोहिया जाति व्यवस्था को बड़ी व्याधि मानते थे. अधिवक्ता शिवनारायण सिंह, प्रकाश मिश्र, श्यामदेव राय, जगदीश प्रसाद साह, रामविलास पासवान, जदयू नेता दिलीप कुमार, रमाकांत राय आदि ने भी डॉ लोहिया के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >