1.442 किलो स्मैक के साथ पश्चिम बंगाल के मालदा का तस्कर गिरफ्तार

1.442 किलो स्मैक के साथ पश्चिम बंगाल के मालदा का तस्कर गिरफ्तार

– स्मैक की कीमत 50 लाख के आसपास की बतायी जा रही बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है कटिहार जिले के रौतारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चला कर एक यात्री बस से एक तस्कर को 1.442 किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को एसपी शिखर चौधरी ने शाम में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि रौतारा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति सवारी बस से मादक पदार्थ की खेप लेकर रौतारा के टोल प्लाजा की ओर आ रहा है. सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में रौतारा पुलिस ने टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस चकिंग को देखकर एक व्यक्ति बस से उतर कर तेजी से भागने लगा. जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया. तस्कर की जांच करने पर उसके पास से 1.442 किलो स्मैक बरामद किया गया. तस्कर अलामीन शेख उम्र 22 वर्ष, पिता जदरूल शेख, महावतपुर, थाना कलियाचक, जिला मालदा, पश्चिम बंगाल के रूप में पहचान की गई. उसके विरुद्ध रौतारा थाना में एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एसपी ने बताया कि बरामद स्मैक की अनुमानित बाजार मूल्य तकरीबन 40 से 50 लाख रुपए तक हो सकती है. चुनाव को लेकर पुलिस है सक्रिय प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है. किसी भी गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है. एसपी ने बताया कि खासरक जिले से लगने वाले अन्य जिले व राज्य की सीमाओं पर पुलिस की पैनी नजर है. हर वक्त पुलिस की टीम सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय है और गश्ती की जा रही है. एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में शामिल पदाधिकारियों ने बेहतर कार्य किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >