विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

हसनगंज बलुआ पंचायत के पीपरा गांव से पुलिस ने एक शराब तस्कर को 6.750 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दीपक दास पिता रतन दास, पीपरा थाना हसनगंज निवासी को 6.750 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत थाना कांड संख्या 65/26 तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष निक्की ने कहा, थाना क्षेत्रों में सरकार की शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है. शराब पीने व शराब तस्कर पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है. एसआई दीपक कुमार सहित पुलिस बल आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >