प्रतिनिधि, कोढ़ा रौतारा पुलिस ने पांच लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. रौतारा थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा पंचायत के रूपसपुर गांव में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मौके से सोनू कुमार चौधरी (38) को शराब के साथ धर दबोचा. तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
