92.500 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सहायक थाना पुलिस ने गौशाला रानी घाट से एक शराब तस्कर को 92.500 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर आरोपित की स्कूटी जब्त कर लिया है

प्रतिनिधि, कटिहार. सहायक थाना पुलिस ने गौशाला रानी घाट से एक शराब तस्कर को 92.500 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर आरोपित की स्कूटी जब्त कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक थानाध्यक्ष पंकज प्रताप को शराब तस्कर की सूचना प्राप्त हुई. उक्त सूचना पर पुलिस ने रानी घाट में छापेमारी की. इस दौरान एक संदिग्ध स्कूटी चालक पर पुलिस को संदेह हुआ और उसकी स्कूटी की तलाशी ली. इस कम में स्कूटी से 92.500 लीटर शराब बरामद हुआ. उक्त मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. सहायक थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित बिनोद सहनी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

डीएस कॉलेज कटिहार में बीएड पाठ्यक्रम पर मंडराया संकट: बिना शिक्षकों के पांच विषयों की बांटी जा रही डिग्री, विवि प्रशासन की उदासीनता से मान्यता रद्द होने की कगार पर

शिलान्यास के दो साल बाद भी अधर में लटकी अमदाबाद-बंगाल सीमा सड़क: डेडलाइन बीते डेढ़ वर्ष हुए पूरे, महानंदा घाट जाने वाले राहगीर व सब्जी व्यवसायी बेहाल

कटिहार के दुर्गास्थान शनि मंदिर में शनिवार को उमड़ेगा आस्था का सैलाब: सुबह और शाम होगी भव्य सामूहिक आरती, पुजारी ने बताया पूजा का विशेष महत्व

कटिहार में गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न: आज 36 डिग्री तक जाएगा पारा, रविवार को तपेगा शहर; सोमवार से आंधी-पानी के साथ मिलेगी बड़ी राहत

यह भी पढ़ें >