9 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

9 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

कटिहार तेलता थाना पुलिस ने क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक तस्कर को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर तेलता पुलिस सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रखी थी. एक बाइक चालक पर पुलिस को संदेह हुआ तथा उसकी गाड़ी रोककर उसकी गाड़ी की तलाशी ली गयी. गाड़ी से 9.315 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. शराब मिलते ही पुलिस ने तस्कर मणिकांत कुमार पिता शिवप्रसाद यादव तलाबारी थाना बायसी जिला पूर्णिया निवासी को गिरफ्तार कर उसकी बाइक जब्त कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >