पुलिस छापsमारी में पांच किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस छापsमारी में पांच किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

कुरसेला बिहार विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही जिले की पुलिस भी सक्रिय हो गयी है. अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तारी कर रही है. वहीं शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए नबाबगंज गांव में छापामारी कर पांच किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस जानकारी में बताया गया है कि नबाबगंज गांव के वार्ड पांच के पंकज मंडल के घर छापामारी में गांजा बरामद किया गया है. पुलिस ने गांजा बरामद करते हुए तस्करी के एक आरोपित को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया है. गांजा तस्करी को लेकर आरोपित से पूछताछ के आधार पर पुलिस पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >