कटिहार पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिला पुलिस मादक पदार्थ विक्रेता के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है. शुक्रवार को आबादपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आबादपुर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार को गुप्त सूचना मिला कि एक तस्कर पुरिया पुल के पास मादक पदार्थ का तस्करी कर रहा है. उक्त सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ पुरिया पुल के पास पहुंची. पुलिस बल को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा. जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया. पकड़े गये व्यक्ति का नाम-पता पूछने पर मसरफ उम्र 25 वर्ष पिता अमालुद्दीन मालतीपुर, थाना अबादपुर जिला कटिहार बताया. पास से 49.83 ग्राम स्मैक बरामद किया. इस बाबत स्थानीय थाना में एनडीपीसी एक्ट के तहत कांड दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
