कटिहार एसपी के निर्देश पर डंडखोरा थाना पुलिस ने शराब तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 37.125 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला पुलिस की कार्रवाई शराब तस्कर के विरुद्ध लगातार जारी है. इसी दौरान डंडखोड़ा थाना अध्यक्ष विजय कुमार को शराब तस्कर की इनपुट मिली. उक्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में डंडखोड़ा थाना पुलिस डुमारिया रायपुर रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. एक बाइक पर सवार एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. बाइक से 37.125 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. शराब मिलते ही पुलिस ने बाइक जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर पांडव कुमार, पिता अर्जुन यादव, दुर्गापुर, थाना प्राणपुर, निवासी के विरुद्ध स्थानीय थाना में कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.
37 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
37 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
