25 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

थाना पुलिस ने मधेली गंगा नदी के तट के करीब मक्का खेत में छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है.

कुरसेला. थाना पुलिस ने मधेली गंगा नदी के तट के करीब मक्का खेत में छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर अवधेश मंडल मधेली गांव का निवासी है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मधेली गंगा तट के समीप मक्का खेत में तस्कर शराब लेकर मौजूद है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर पुलिस अधिकारी ने दलबल से छापामारी कर तस्कर को शराब के साथ धर दबोचा. शराब प्लास्टिक के चार गैलन में था. थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >