20 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

20 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

कटिहार डीएम के निर्देश पर आसूचना शिकायत पर मद्य निषेध विभाग एवं कुर्सेला थाना के कुरसेला में गुप्त रूप से छापेमारी कर सिंटू कुमार को पांच लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. किरण देवी को चार लीटर चुलाई शराब के साथ तथा भारती देवी को छह लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. मद्य निषेध थाना बारसोई ने राजकुमार सिंह एवं पप्पू दास को एक बाइक पर विदेशी शराब की होम डिलीवरी करते हुए गिरफ्तार किया है. एक अन्य टीम ने मुफ्फसिल थाना के नया टोला ब्रह्मचारी से काजल खेरवार को पांच लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. इस संदर्भ में उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि उत्पाद विभाग की ओर से की गई कार्रवाई में तीन महिला सहित चार पुरुष को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >