18 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

18 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बारसोई बारसोई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल सीमा से शराब की खेप लेकर एक तस्कर बारसोई क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष उमेश कुमार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने एएसआई रणधीर शर्मा, एसआई मनोहर कुमार के नेतृत्व में एक्शल्ला पंचायत अंतर्गत एक्शल्ला गांव में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 12 लीटर देसी शराब एवं 6 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान मिथुन घोष के रूप में हुई है. उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत बारसोई थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >