कोढ़ा कोढा थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर पुलिस ने नक्कीपुर संथाली टोला निवासी हेमलाल मुर्मू, पिता स्व डेंघा मुर्मू को 18 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. कोलासी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. हेमलाल मुर्मू को रंगे हाथों पकड़ा. उसके पास से कुल 18 लीटर देशी शराब बरामद की गयी. कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
