14 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

14 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

कोढ़ा कोढ़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिष्या मालपोखर निवासी लखन ऋषि को 14 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है. इसी आधार पर छापेमारी कर आरोपित को पकड़ा गया. पुलिस ने शराब जब्त कर तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >