कटिहार आबादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संकोला चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर आबादपुर थाना पुलिस मादक पदार्थ विक्रेता एवं तस्कर के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते आ रही है. थानाध्यक्ष शादाब को स्मैक तस्कर की जानकारी मिली. उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आबादपुर पुलिस ने संकोला चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. एक बाइक चालक को पुलिस ने संदेह के आधार पर रुकने का इशारा दिया. जब पुलिस ने आरोपित की तलाशी ली तो उसके पास से स्मैक बरामद किया गया. स्मैक मिलते ही पुलिस ने आरोपित अजय रविदास पिता भरत रविदास, घट्टा धुम टोला थाना आबादपुर निवासी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत कांड दर्ज कर आरोपित के विरुद्ध पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.
13.94 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
13.94 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
