जनता दरबार में जमीन विवाद छह मामलों का निष्पादन

जनता दरबार में जमीन विवाद छह मामलों का निष्पादन

कटिहार अंचल कार्यालय में सीओ की अध्यक्षता में शनिवार को जनता दरबार आयोजित की गयी. जिसमें 11 मामलों का निष्पादन किया गया. जमीनी विवाद के मामले को लेकर जिले के अंचल कार्यालय में अंचल पदाधिकारी की अध्यक्षता में तथा पुलिस पदाधिकारी की देख-रेख में जनता दरबार संचालित किया गया. सीओ अंशु कुमार ने राजस्व पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक पारसनाथ, अंचल कर्मी सहित पुलिस पदाधिकारी के साथ जनता दरबार लगाया. जनता दरबार में कुल 28 आवेदन पड़े. जिसमें दोनों पक्ष की ओर से प्रस्तुत किया गया. दस्तावेज के आधार पर सीओ ने 11 मामलों का निष्पादन किया. जबकि 17 मामले लंबित रह गये. उन मामलों का दस्तावेज के आधार पर अगले शनिवार को सुनवाई कर निष्पादित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >