कड़ाके की ठंड ने लोगों को किया परेशान, अलाव ही सहारा

कड़ाके की ठंड ने लोगों को किया परेशान, अलाव ही सहारा

कदवा प्रखंड क्षेत्र में तेज पछुवा हवा चलने से कनकनी वाली ठंड ने आमलोगों का जीना मुहाल कर दिया है. सुबह से बादल के साथ घना कोहरा छाया रहा. आमलोगों की परेशानी बढ़ गयी. लोग अपने अपने घरों में दुबकने को विवश हो गये. बाजार एवं सड़क पर आवागमन काफी कम दिखा. लोग ठंढ से बचने के लिए गर्म कपड़ों से पूरे शरीर को ढक कर रखा. लोग अपने घरों में आग जलाकर आग के पास बैठे रहे. प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थल चौक चौराहों, बस स्टैंड, हॉस्पिटल आदि जगहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं किये जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. मुखिया अशोक मेहता, सच्चिदानंद सिंह, राजेश लाल, समाजसेवी किशोर यादव, पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश भगत, जदयू नेता अंजार आलम, रवि साह, पारस राय, मनोज मंडल आदि ने प्रशासन से पंचायत स्तर पर सभी चौक चौराहों पर अलाव की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >