चमरू चौक पर अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

चमरू चौक पर अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

बलिया बेलौन सालमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघौल पंचायत के चमरू चौक के समीप पुलिया के नीचे एक अज्ञात शव मिला है. शव मिलने की सूचना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग घोड़दह रोहिया सड़क पर जमा हो गये. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप घोष ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पानी से निकाला. भीड़ में मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक विक्षिप्त था. कुछ दिन पूर्व से आसपास के गांवों में घूम रहा था. यह लोगों को मारने भी दौड़ता था. कई बार आसपास के गांवों से इसे भगाया गया था. मृतक कहां का है और कौन है. इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है. सालमारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >