कोढ़ा कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीबीपी कैंप के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने जब सड़क किनारे शव को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना कोढ़ा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। प्राथमिक जांच में शव के आसपास के हालात को देखते हुए पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि मृत महिला के बारे में कोई सुराग मिल सके। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग मामले के जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।
अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान अब तक नहीं
अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान अब तक नहीं
